⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

प्रिंस खान गैंग के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल, एक गिरफ्तार

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अपराधियों पर पुलिस की गोली एक बार फिर चली है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साईड केंद्रीय विद्यालय के समीप प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। रांची, रामगढ़ और धनबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गैंग का कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पहले शिवराज उर्फ शिवा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने जिस जगह पर हथियार छुपाए थे, वहां उसे बरामद करने गया था। लेकिन मौका-ए-वारदात पर जब उसके हाथ हथियार लगा तो उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी है। उसका प्राथमिक उपचार सीसीएल हॉस्पिटल भुरकुंडा में कराया गया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

दो पिस्टल और 59 गोलियां हुई बरामद

एसपी ने बताया कि शिवराज उर्फ शिवा 14 मई को जेल से छूटकर बाहर निकला था। वह पहले राहुल दुबे गैंग और श्रीवास्तव गैंग के लिए काम कर चुका था। वर्तमान समय में प्रिंस खान गैंग और सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम कर रहा था। जेल से बाहर आने के बाद वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। उसने हाल ही में बिहार से चार हथियार और भारी मात्रा में गोलियां मंगाई थी। उसकी इस गतिविधि को लेकर रांची और धनबाद पुलिस की ओर से लगातार रामगढ़ पुलिस को आगाह किया जा रहा था। वह किसी भी जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था। पूछताछ के दौरान शिवराज उर्फ शिव ने बताया कि उसके पास फिलहाल दो हथियार और 59 गोलियां हैं, जिसे पुलिस ने बरामद किया।

शिवा के साथी आरिज़ के घर हुई छापेमारी, मिला हथियार

शिव ने पुलिस को बताया कि उसने दो हथियार और 21 गोली अपने एक साथी को दी थी। इसके बाद पुलिस ने कुजू ओपी क्षेत्र के तोपा माइन्स कॉलोनी में छापेमारी की। वहां आरिज़ आलम के घर से दो हथियार और 21 जिंदा गोली बरामद की। आरिज़ आलम को भी पुलिस ने पकड़ा है और उससे पूछताछ कर रही है।

छापेमारी में यह अधिकारी थे शामिल

छापेमारी में धनबाद और रांची पुलिस के अलावा रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत, पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी शामिल थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें