⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति सुबियांतो ने जकार्ता में आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की अखंडता, संप्रभुता और सम्मान के लिए अद्भुत कार्य किए हों।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आज सुबह मुझे बहुत स्नेह और आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक तथा आत्मीय संबंधों का सम्मान है।”

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति सुबियांतो, इंडोनेशिया सरकार और वहां की जनता का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास, मित्रता और सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें