रोड के बिगड़ी हालत और वाहन दुर्घटना को देखते हुए ,
सुपौल। अररिया, दरभंगा, मधेपुरा और पूर्णिया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर सड़क मरम्मत एवं ओवरले का कार्य तेज़ी से जारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देश पर SRSC वर्क एजेंसी पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ रोड रिपेयरिंग एवं ओवरले का काम कर रही है। भारी बारिश और गर्जन के बीच
बरसात के मौसम के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है। सड़क पर नई डामर की परत (ओवरले) बिछाई जा रही है, जिससे हाईवे पहले की तुलना में अधिक मजबूत, सुरक्षित और सुगम बनेगा। इससे रोज़ाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वाहनों का आवागमन तेज़ व आरामदायक होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब NHAI द्वारा शुरू किए गए इस कार्य से लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि काम पूरा होने के बाद यात्रा का समय कम होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र के व्यापार तथा आवागमन को भी नई गति मिलेगी , इसको लेकर के आसपास वाहन चालकों के बीच खुशी की लहर देखी गई है,


