गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोजगार सेवक प्रयाग यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है और जांच जारी है.
Add a Comment