⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

प्रोफेशनल्स की भागीदारी से बनेगा विकसित झारखंड : के. राजू

रांची। ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड की ओर से बीएनआर चाणक्य होटल में “Think Jharkhand, Think Future” के तहत प्रोफेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने की। संचालन लाल किशोर नाथ सहदेव ने किया।

कार्यक्रम में झारखंड के सामाजिक-आर्थिक विकास, रोजगार, उद्योग, शिक्षा और नीति निर्माण में प्रोफेशनल्स की भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि AICC महासचिव सह झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि राज्य की विकास यात्रा में प्रोफेशनल्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवा, विशेषज्ञ और पेशेवर अपनी विशेषज्ञता व नए विचारों से झारखंड को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा प्रोफेशनल्स को सम्मान देती रही है और उनकी आवाज नीति निर्माण तक पहुंचनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड के विकास में सभी वर्गों, विशेषकर प्रोफेशनल समुदाय की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने राज्य गठन के 25 वर्षों का मूल्यांकन करते हुए रोजगार और उद्योग के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

अभिनेत्री एवं अधिवक्ता कुनिका सदानन्द ने कहा कि झारखंड की सबसे बड़ी पूंजी यहां के बच्चे, युवा और महिलाएं हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है। वहीं फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने उद्योग, व्यापार और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से रोजगार और निवेश बढ़ाने की बात कही।

आयोजक आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड की अर्थव्यवस्था को निष्कर्षण आधारित मॉडल से मूल्य-वर्धन आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार, किसानों की आय और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने की दिशा में ठोस नीतियां जरूरी हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, सुबोध कांत सहाय, सीए अनिश जैन, सिमरन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत जैनेथ एंड्रू को श्रद्धांजलि दी गई तथा प्रोफेशनल्स कांग्रेस के न्यूजलेटर का लोकार्पण भी किया गया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें