⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

यह जीत सिर्फ़ छात्रों की नहीं, पूरे झारखंड के भविष्य की जीत है-दुर्गेश कुमार

ranchi अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता पूर्व प्रदेश मीडिया संयोजक दुर्गेश कुमार ने कहा कि
यह जीत सिर्फ़ छात्रों की नहीं, पूरे झारखंड के भविष्य की जीत है। यह अंत नहीं, एक नई शुरुआत है।

अब जरूरत है कि आने वाली हर परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह भ्रष्टाचारमुक्त हो, ताकि किसी युवा की वर्षों की मेहनत किसी अनियमितता की भेंट न चढ़े।

किसी युवा के लिए परीक्षा सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं होती—उसमें उसके माँ-बाप के सपने, वर्षों की मेहनत, रातों की नींद और बेहतर भविष्य की उम्मीद जुड़ी होती है।
जब मेहनत के बाद भी पेपर लीक, अनियमितता और अव्यवस्था सामने आती है, तो चोट सिर्फ़ एक अभ्यर्थी को नहीं लगती… एक पूरे परिवार के सपनों को लगती है।
झारखंड के युवाओं ने इस दर्द को आवाज़ दी।
डटे रहे, लड़े और लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक़ की मांग करते रहे।
एक आंदोलनकारी भूमि ने पुनः अपने संघर्ष, साहस और लोकतांत्रिक चेतना से देश को नई पहचान दिया।

✌️ अभिनंदन झारखंड के संघर्षशील युवाओं को।
यह जीत आपके हौसले की जीत है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें