⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

खूंटी के कर्रा में चारपहिया वाहन से 205 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार

खूंटी। खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पुलिस पिकेट के समीप गुरुवार सुबह वाहन जांच के दौरान कर्रा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची की संयुक्त टीम ने एक चारपहिया वाहन से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा और कमडारा होते हुए गांजा लदा एक वाहन कर्रा-लोधमा मार्ग से रांची की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

इसके बाद कर्रा पुलिस और एनसीबी रांची की टीम ने लोधमा पुलिस पिकेट के पास संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई के बाद एनसीबी रांची की टीम बरामद गांजा, जब्त वाहन और गिरफ्तार पांचों आरोपितों को अपने साथ रांची स्थित एनसीबी कार्यालय ले गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें