⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर दीवारों पर आपत्तिजनक और खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के फरीदकोट से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर कथित तौर पर यह वारदात की थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रीतपाल, हरमिंदर सिंह और शीशपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, छह सितंबर को सिंघु बॉर्डर की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे और ग्रैफिटी लिखे जाने की सूचना मिली थी। मामले में स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपितों की आवाजाही का पता लगाया गया और उनकी लोकेशन पंजाब के फरीदकोट तक पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में प्रीतपाल के पन्नू के सीधे संपर्क में होने की बात सामने आई है। आरोप है कि पन्नू के निर्देश पर ही सिंघु बॉर्डर के आसपास दीवारों पर आपत्तिजनक और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए। जांच एजेंसियां अब प्रीतपाल के पाकिस्तान में बैठे किसी आतंकी ऑपरेटिव से संभावित संपर्क की भी जांच कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रीतपाल के खिलाफ पहले से ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। तीनों आरोपितों से अलीपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में स्पेशल सेल के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीमें भी शामिल हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें