⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

थाना प्रभारी के घर 5 लाख की चोरी, दो संदिग्ध हिरासत में

पलामू। पलामू जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी के पैतृक घर को ही निशाना बना डाला। चोर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और अलमीरा व बक्सों को तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।

प्रारंभिक आकलन में चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

बताया गया कि रात करीब तीन बजे चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। कमरों में रखी अलमीरा और बक्सों को तोड़ने के बाद सामान बिखेर दिया और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की और दो संदिग्धों को पकड़कर रेहला पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। परिवार की ओर से सामानों का पूरा आकलन अभी नहीं किया गया है, इसलिए चोरी की वास्तविक कीमत जांच के बाद स्पष्ट होगी।

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने शनिवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें