⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

विजया गार्डन की 10वीं मंजिल से कूदकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार तड़के टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ संदीप पाल ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 62 वर्षीय संदीप पाल के इस कदम से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई के एक कॉलेज में छोड़कर जमशेदपुर लौटे थे। बताया गया कि मुंबई में बेटी के रहने और वहां की परिस्थितियों को लेकर वह काफी चिंतित थे। इसके बाद से उनकी परेशानी बढ़ गई थी और वह तनाव में रहने लगे थे।

घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें