⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

झारखंड पुलिस के एसआई पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी स्थित प्रसिद्ध मैगी पॉइंट दुकान के समीप गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव उर्फ बंटी यादव (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

मृतक के साथी शुभम दास ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में बताया कि रात करीब 10.30 बजे ऋतिक यादव और उसका दोस्त राजा गुप्ता कार से बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट गए थे। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से ऋतिक और उसके साथियों पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट लगने से ऋतिक ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना में दो अन्य युवकों के घायल होने की भी सूचना है।

घटना की सूचना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी पहुंचे। रॉकी ने बताया कि ऋतिक की हत्या से लोग सकते में हैं। बताया कि ऋतिक के पिता मुसाफिर सिंह पुलिस विभाग में अवर निरीक्षक है। वहीं मृतक ऋतिक यादव का सम्बन्ध छात्र मोर्चा से था। घटना के बाद देर रात ही युवक को सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है । बताया गया कि इस घटना में दो अन्य युवक को भी चोट लगी है। मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात हुई है। पुलिस टीम भी छापेमारी में जुटी है ।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि देर रात से ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि ऋतिक यादव की हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश में कार्रवाई जारी है।

मृतक के पिता मुसाफिर सिंह झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।-

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें