⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

लापता नाबालिग बरामद, आरोपित गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक जुनैद खान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित बरियातू इलाके का ही रहने वाला है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है ।

उल्लेखनीय है कि बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा तालाब स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की एक नाबालिग लड़की 26 अक्टूबर को सब्जी लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी और रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि सत्तार कॉलोनी निवासी युवक जुनैद खान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों के आरोपों के मुताबिक, इससे पहले भी जुनैद खान किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। हालांकि, उस समय किशोरी वापस घर लौट आई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और किशोरी को बरियातू इलाके से ही बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित युवक जुनैद को भी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें