⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

असम : कछार में 16 करोड़ की याबा टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम की कछार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन में बने गुप्त चैंबर से 80,000 याबा टैबलेट बरामद की हैं। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने असम पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारी मात्रा में मादक पदार्थों की इस खेप को सड़कों तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। उन्होंने इसे नशे के खिलाफ राज्य में चलाए जा रहे अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि याबा टैबलेट की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें