⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

राष्ट्र निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका अहम : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की आर्थिक यात्रा के लंबे समय से भरोसेमंद साझेदार रहे हैं और उनकी विशेषज्ञता देश के आर्थिक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रयास ऐसे आर्थिक वातावरण के निर्माण में सहायक हैं, जहां उद्योग-व्यवसाय फल-फूल सकें और सभी के लिए नए अवसरों का विस्तार हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में सीए समुदाय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी सेवाएं भारत की आर्थिक मजबूती का आधार बनी हुई हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें