Ranchi: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से इस वर्ष भी भव्य जेसोवा दिवाली मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह पांच दिवसीय मेला राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा. मेले का समय आम लोगों के लिए प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक तय किया गया है. सोमवार को आईएएस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जेसोवा की ओर से मेले की आधिकारिक घोषणा की गई. इस दौरान मेला के आधिकारिक पोस्टर और ब्रोशर का भी विमोचन किया गया.
