⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची।पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला का शव पेड़ पर लटकता देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें