⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, मादक पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2.3 किलो वाईवाई टैबलेट, एक वाहन और 5,000 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दो चोरी के वाहनों को भी बरामद किया है।

रविवार काे दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विशेष सीडीओ यूनिट और 10 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने इम्फाल पश्चिम जिले के लैंफेल थाना क्षेत्र में आरआईएमएस लैंफेल गेट-1 से नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर (एनआरएफएम) के सक्रिय कैडर 39 वर्षीय नमोइजाम बोबोई मंगांग को गिरफ्तार किया। वह हाओरांग खुनौ वारोक सबाल, इम्फाल पश्चिम का निवासी है।

एक अन्य अभियान में सीडीओ बिष्णुपुर ने आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय सदस्य 20 वर्षीय कांगाबम अल्बर्ट मैतेई उर्फ अमुबा को फोइजिंग माखा लीकाई से गिरफ्तार किया।

इधर, सेनापति पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने असम के ग्वालपाड़ा जिले के दो निवासियों रोहिम अली (23) और अनोआर हुसैन लश्कर (48) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एम्फेटामाइन युक्त वाईवाई टैबलेट के 10 पैकेट, जिनका कुल वजन 2.3 किलो था, एक वाहन (एएस01डीटी-7707) और 5,000 नकद बरामद किए गए। आगे की जांच के दौरान उनके कथित सहयोगी मयाई लीकाई, मयांग इम्फाल निवासी मोहम्मद नवाज खान को भी गिरफ्तार किया गया।

इसी दौरान सिंगजामेई थाना और सिटी थाना की टीमों ने दो चोरी के वाहनों को बरामद किया। सिंगजामेई थाना मामले में इम्फाल पश्चिम के लांगथाबल से वैन (एमएन01 एजी 4153), जबकि सिटी थाना मामले में थौबल जिले के संगाईयुम्फाम करांजी से स्कूटर (एमाएन01 एल-6162) बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें