⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

प्रधानमंत्री ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें।”

उन्होंने देशवासियों से हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए कहा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए हर घर पर तिरंगा लहराइये।”

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने की अपील की।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें