⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘एक्स’ संदेश में मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों पर्वों के माध्यम से समाज में एकता, आनंद, दयालुता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करने की कामना की।

उन्होंने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर सभी के बीच एकता और आनंद की भावना को बढ़ाए। उन्होंने कामना की कि दयालुता और समाज के प्रति योगदान की भावना सदैव सभी का मार्गदर्शन करती रहे। उन्होंने लिखा, ”ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक जीवंत त्योहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें