⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

खूंटी । खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलिंगकल हितडीह गांव में घरेलू विवाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी के डंडे से मारकर हत्या कर दी। घटना के कुछ समय बाद उसने भी गांव के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

परिजनों के अनुसार लुंदा मुंडा (70) और उनकी पत्नी गुरमी मुंडा उर्फ मंगरी मुंडा (65) शुक्रवार को सायको साप्ताहिक हाट गए थे। घर लौटने के बाद रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि आवेश में आकर लुंदा मुंडा ने कुल्हाड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के कुछ देर बाद लुंदा मुंडा गांव के बाहर गया और एक पेड़ से फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। मृतक का बेटा जो बाहर रहता है, सोमवार को ज़ब गांव लौटा, तो उसे घटना की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर सायको थाना पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें