⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : राजनाथ सिंह

दुनिया में अग्रणी देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है

लखनऊ। भारत के रक्षामंत्री एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को ‘लखनऊ मध्य विधानसभा के मंडल-2’ में आयोजित ‘प्रबुद्धजन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर,समृद्ध और दुनिया में अग्रणी देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत ने पिछले 12 वर्षों में जो परिवर्तनकारी यात्रा तय की है,वह स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ता ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं तथा जनता और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं,विकास कार्यों तथा जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रक्षा मंत्री के समक्ष रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें