⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत ली है। पार्टी के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राज्यसभा निर्वाचन के तय कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारी से नाम वापसी का गुरुवार को अंतिम दिन था। दोपहर 3 बजे नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद भाजपा के तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया, जिनमें तरुण चु्ग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट शामिल हैं। रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा ने भाजपा के तीनों निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्वाचन के प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इनमें दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते की है। इन तीनों रिक्त होने वाली सीटों पर द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवार-तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल तथा कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भाजपा की आपत्ति के बाद हलफनामे में अनियमितताएं पाए जाने के आधार पर कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गत मंगलवार को खारिज कर दिया गया था।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद शेष तीन नामांकन पत्रों की बुधवार को संवीक्षा (स्क्रूटनी) हुई थी। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा बुधवार को ही उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट के नाम शामिल थे। इन तीनों उम्मीदवार को गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपे।

भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार जब जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष से बाहर आकर सभी का आभार जताया। इस दौरान उनके साथ भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक भगवान दास सबनानी और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद थे। कोई बड़ा नेता उनके साथ विधानसभा नहीं पहुंचा था। विधानसभा से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद तीनों ही नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचे। यहां से तरुण चुग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें