⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

साहित्यकार राबीलाल टुडू का निधन, साहित्य अकादमी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल के बारासात के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 साल के थे। उनके निधन पर साहित्य अकादमी ने गहरा दुख जताया

नई दिल्ली। संथाली भाषा के लेखक एवं नाटककार राबीलाल टुडू का गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बारासात के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 साल के थे। उनके निधन पर साहित्य अकादमी ने गहरा दुख जताया।

साहित्य अकादमी ने राबीलाल टुडू के शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

साहित्य अकादमी के मुताबिक संताली भाषा तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के प्रति राबीलाल टुडू का आजीवन समर्पण अद्वितीय रहा है। उनकी साहित्यिक यात्रा और महान योगदान को देश ने आधिकारिक तौर पर सम्मानित किया। उन्हें 2015 में उनके नाटक ‘पारसी खातिर’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और बाद में वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से ‘बंग भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तथा 2026 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें