⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

हरमू नदी की सफाई शुरू, वार्ड 23 स्थित हिंदपीढ़ी क्षेत्र में हुआ मापी सर्वेक्षण

अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं को चिन्हित किया गया

रांची। रांची नगर निगम ने हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को वार्ड संख्या 23 स्थित हिंदपीढ़ी क्षेत्र में हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण की पहचान के लिए मापी और सर्वेक्षण कार्य अभियान शुरू किया गया।

रांची नगर निगम की टीम ने शहर अंचल और अरगोड़ा अंचल के अधिकारियों की उपस्थिति में नदी तट और उससे सटे क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं को चिन्हित किया गया एवं संबंधित क्षेत्रों की सीमांकन (मार्किंग) प्रक्रिया भी पूरी की गई। अधिकारियों ने वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए स्थल निरीक्षण कर आवश्यक आंकड़े संकलित किए।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि हरमू नदी क्षेत्र में चलाया जा रहा मापी अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। सर्वेक्षण और मापी कार्य पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर अतिक्रमण की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।

रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कानूनी प्रावधानों और नियमों के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य हरमू नदी के मूल स्वरूप को संरक्षित करना, जल प्रवाह को बाधामुक्त बनाना और नदी तटों को अतिक्रमण से मुक्त कर सुव्यवस्थित विकसित करना है।

रांची नगर निगम ने कहा है कि हरमू नदी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और अतिक्रमणमुक्ति के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और इस दिशा में चरणबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें