⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

दादी की हत्या मामले में दो पोता गिरफ्तार

सोनू झोरा और जतरू झोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के बांगुरकुलम झोराटोली में दो पोतों ने 69 वर्षीय वृद्धा (दादी) पुटकी देवी की हत्या कर उनके शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के दो पोतों सोनू झोरा और जतरू झोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पोतों ने वृद्धा को धक्का दे दिया, जिससे उनके माथे में गंभीर चोट लग गई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपितों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे गुलर के पेड़ के नीचे झाड़ियों में छिपा दिया और घर के आंगन में गिरे खून के निशानों को मिटाने के लिए गोबर से लीप दिया गया।

देर शाम जब पुटकी देवी का बेटा और बहू हाट से लौटे तो वृद्धा घर में नहीं मिलीं। आंगन में खून के निशान तथा उसे गोबर से ढंकने के प्रयास को देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। गांव में चर्चा के बाद मामला धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा। इसके बाद मृतका के पुत्र ने 14 जून को रनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू झोरा और जतरू झोरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के बोरे में बंद पुटकी देवी का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें