⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रांची में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक निगम की कार्रवाई

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

रांची,। राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने शनिवार को वार्ड संख्या-05 के बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए।

नगर निगम की टीम सुबह भारी संख्या में अधिकारियों और कर्मियों के साथ बड़गाई क्षेत्र पहुंची। अभियान के दौरान सड़क किनारे वर्षों से संचालित हो रही कई दुकानों और अस्थायी संरचनाओं की जांच की गई। निगम अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों से भूमि और दुकान से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन अधिकांश लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि अभियान पूरी तरह नियमानुसार चलाया गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले संबंधित भूमि की मापी कर अतिक्रमण वाले क्षेत्रों की पहचान की गई थी। इसके अलावा अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे।

नगर आयुक्त ने बताया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद निगम को मजबूरन अभियान चलाकर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें