⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

मोहर्रम को लेकर पुलिस ने आपात स्थिति से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल

धनबाद। मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को धनबाद पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संभावित परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल में जुलूस के दौरान भगदड़, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की रणनीति का अभ्यास कराया गया। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी, सीसीआर डीएसपी सहित कई अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य जवानों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है।

पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लिया है। झरिया, बैंक मोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन जगहों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

धनबाद पुलिस का कहना है कि मॉक ड्रिल के जरिए जवानों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें