⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के विकास की जीत : संजीव

पूर्वी सिंहभूम। राज्यसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर इकाई में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने परिमल नाथवानी को बधाई देते हुए इसे झारखंड के विकास, राज्यहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड की जनता विकास और सकारात्मक राजनीति के साथ खड़ी है। संजीव सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार से यह स्पष्ट हो गया है कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं और महागठबंधन की एकजुटता कमजोर पड़ चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत हैं। संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी अपने अनुभव, दूरदर्शी सोच और झारखंड से गहरे जुड़ाव के बल पर राज्य के मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती से उठाएंगे तथा झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें