⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

सनसनी, दिल दहला देने वाली घटना


चक्रधरपुर में किराये के मकान में युवती की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, संदिग्ध युवक हिरासत में

चक्रधरपुर

शीतला मंदिर इलाके में स्थित एक किराये के मकान में महिला सुपरवाइजर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली मृतका अनीता बिंद, सोनुआ प्रखंड स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थीं। वह करीब 15 दिन पहले ही चक्रधरपुर के शीतला मंदिर के पास एक मकान में किराये पर रहने आई थीं।

गुरुवार को मकान मालिक संजय कुमार साव ने एक युवक को अनीता के कमरे में जाते देखा। शक होने पर जब उन्होंने पूछताछ की और कमरे के अंदर झांककर देखा, तो अनीता खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं और उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। घबराकर मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से ही संदिग्ध युवक अनिल कुमार बिंद को हिरासत में ले लिया है। इस वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

फिलहाल पुलिस मृतका और संदिग्ध युवक के आपसी संबंधों, कमरे में युवक की मौजूदगी के हालात और हत्या की मुख्य वजह को केंद्र में रखकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग समेत अन्य संभावित कारणों पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गहन पड़ताल के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच सामने आ सकेगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें