⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में नमाज के वक्त ‘सुसाइड ब्लास्ट’, 15 की मौत, मस्जिद बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान ओल्ड पुलिस लाइंस के पास जोरदार धमाका हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

पुलिस के अनुसार, विस्फोटकों से लदा एक वाहन कथित तौर पर ओल्ड पुलिस लाइंस के गेट से टकरा गया, जिसके बाद धमाका हुआ और गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई. विस्फोट के बाद मस्जिद के बाहर गड्ढा बन गया, मस्जिद के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा और एक दीवार ढह गई. धमाके में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है.

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, कोहाट के DHQ अस्पताल में 25 घायल लोगों को लाया गया था, जिसके बाद वहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई. घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल बताए गए हैं. Rescue 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया.

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें