⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शनिवार को लोअर करमटोली रोड नंबर-2 स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वह समाज के सभी वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाली सजग एवं कर्मठ राजनेता थीं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें