⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

काली कंबल वाले बाबा के शिविर में रोहतास जिले के युवक लापता

पलामू। काली कंबल वाले बाबा के शिविर में दिखाने आया 21 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया। युवक के गायब होने की खबर से परिजनों में हड़कंप मचा है। बिहार के रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी नीतीश कुमार, पिता मनोज राम, सोमवार रात हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के समीप मैदान में लगे बाबा के शिविर में आया था। शिविर में पहुंचने के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

काफी तलाश के बाद भी जब नीतीश का पता नहीं चला तो परेशान परिजनों ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस और परिजन युवक की तलाश में जुटे हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि नीतीश कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें। नीतीश के संबंध में जानकारी देने के लिए 6355002176 और 9973191250 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने भी युवक को लेकर किसी तरह की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना अथवा हुसैनाबाद थाना पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें