⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले JSCA स्टेडियम की सुरक्षा जांच, अफसरों ने परखी तैयारियां

रांची। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह समेत जेएससीए के अध्यक्ष, सचिव, अन्य पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की सुरक्षा के साथ खिलाड़ियों और दोनों टीमों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

मनोज कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को मैच के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस-प्रशासन की ओर से दर्शकों और आम लोगों से सुरक्षा एवं यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें