⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा

रांची. जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह NH हाईवे पर हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत 4 लोगों के निधन की खबर है. घटना की सूचना के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. तृषा सिंह के निधन की खबर पर भाजपा और झारखंड सरकार के कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है. सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की.

क्या कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है. उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो
बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के असामयिक निधन की अत्यंत दुःखद सूचना से मन व्यथित है. अल्पायु में संतान का निधन माता-पिता के लिए असहनीय पीड़ा और अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें: वित्तीय अनियमितता के मामले में वित्त मंत्री ने राज्यपाल से की वीसी पर FIR की मांग

कल्पना सोरेन ने कहा- संतान को खोने की पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की तस्वीर
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की तस्वीर

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जमशेदपुर एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख जताया. उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है. इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह सहित सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने जताया शोक

संजय प्रसाद यादव की फाइल फोटो
संजय प्रसाद यादव की फाइल फोटो

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल में साथी बहन दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री तृषा सिंह सहित 4 लोगों के असामयिक निधन की दुखद खबर सुनकर मन बेहद दुःखी है. उन्होंने कहा कि दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के लिए यह अपार पीड़ा की घड़ी है.

मंत्री दीपक बिरुआ ने जताया दुख

दीपक बिरुआ की फाइल फोटो
दीपक बिरुआ की फाइल फोटो

मंत्री दीपक बिरुआ ने भी जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि संतान को खोने की पीड़ा किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होती है.

चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा ने भी जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तस्वीर
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तस्वीर

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री के निधन की खबर से वह मर्माहत हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया दुख

अर्जुन मुंडा की फाइल फोटो
अर्जुन मुंडा की फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी तृषा सिंह के असामयिक निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.

मानगो मेयर सुधा गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचीं

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने के बाद मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहले सोनारी थाना और उसके बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने कहा कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की अत्यंत दुखद सूचना मिली.

सुधा गुप्ता ने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में वह दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

सभी नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करे.

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें