⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

युवक पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

पलामू। पलामू में बाइक से घर जा रहे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता ओवरब्रिज से सटे डॉ अरूण शुक्ला अस्पताल रोड में हुई।

गोली युवक के पेट में लगी। घटना के कुछ देर बाद पेट के हिस्से से खून निकलते देख कर उसे इसका एहसास हुआ। करीब एक घंटे बाद वह इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। घायल युवक की पहचान जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी जितेंद्र पासवान (28) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है।

जख्मी युवक के अनुसार बैरिया में बाजार समिति के सामने एक आर्किटेक्ट के कार्यालय से काम करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अस्पताल चौक के समीप वह किराया के मकान में रहता है। जेलहाता ओवरब्रिज से सटे डॉ अरूण शुक्ला अस्पताल रोड में मुड़ने पर सेंट्रल जेल के दूसरे गेट पर अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। अंधेरा होने के कारण उसे कुछ स्पष्ट पता नहीं चला कि गोली किस तरफ से चली। साहित्य समाज चौक पहुंचने पर पेट से खून निकलता दिखा। जख्मी हालत में घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। करीब 1 घंटे बाद वह इलाज के लिए एमएमसीएच में पहुंचा।

बुधवार सुबह 7:00 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने घटना की पूरी जानकारी दी। युवक का कहना है कि उसकी मोटरसाइकिल के आगे स्कूटी से कुछ लोग जा रहे थे। संभावना है कि हमलावर उनको टारगेट करके गोली चलायी होगी और गोली उसे लग गई।

इधर, पुलिस के अनुसार युवक को मंगलवार की शाम 8:30 बजे के करीब गोली लगी है और वह अस्पताल में रात 9:30 बजे के बाद भर्ती हुआ है। जबकि युवक का घर अस्पताल से करीब 400 मीटर की दूरी पर और घटनास्थल पांच से सात मिनट की दूरी पर है। सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बुधवार को बताया कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे गोली किसने मारी और गोली चलाने के पीछे क्या कारण था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें