⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर होटल कारोबारी से 50 लाख की मांगी रंगदारी

मामले में मिहिर घोष ने लोअर बाजार थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है

रांची। राजधानी रांची के गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रांची के एक बड़े होटल कारोबारी फिरायालाल चौक स्थित जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले में मिहिर घोष ने लोअर बाजार थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी प्रिंस खान के नाम पर मांगी गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। साथ ही पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।

कारोबारी ने थाने में दिए आवदेन के माध्यम से बताया कि उसके व्हाट्सएप चेक करने के दौरान अनजान विदेशी नंबर से धमकी भरा संदेश आया था। संदेश में लिखा था कि 50 लाख रुपये की रंगदारी नहीं मिली, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

धमकी भरे मैसेज में लिखा गया है कि जोहार, मिहिर घोष , मैं प्रिंस खान बोल रहा हूं दुबई से। बहुत दिनों से रेस्टूरेंट चला रहे हैं। 50 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी दीजिए। आप और आपके भाई समीर घोष और आपकी पूरी फैमिली का रेकी कर लिया गया है। एक इशारे पर परिवार के किसी भी व्यक्ति का खोपड़ी खोल दिया जायेगा। मैसेज मिलते ही जल्द-से-जल्द सेटलमेंट कीजिए। नहीं तो टिटोस जैसी घटना के लिए तैयार रहें ।

धमकी भरा मैसेज भेजने के बाद भी कारोबारी को व्हाट्सएप वॉयस कॉल किया गया। कारोबारी ने जब फोन नहीं उठाया, तो वॉयस मैसेज के माध्यम से धमकी दी और कहा कि पुलिस को खबर की, तो भी खोपड़ी खोल देंगे। इस धमकी के बाद से मिहिर घोष, उनके भाई समीर घोष और उनका पूरा परिवार बुरी तरह डरे हुए हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें