⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में महिला की डायन के संदेह में निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

एक जून 2026 को कुमारडुंगी थाना अंतर्गत खंडखोरी गांव में शुरू गोप नामक महिला की डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

मृतका के पति देवेन्द्र गोप के फर्दबयान के आधार पर कुमारडुंगी थाना (कांड संख्या 15/2026) दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी आराेपित पुड़वा उर्फ चोके सिंकु (33) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित खंडखोरी गांव के मटकम साई टोला का रहने वाला है।

मंगलवार को संवाददाताओं को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला स्टील का चाकू भी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की यह वारदात पुराने आपसी विवाद के कारण अंजाम दी गई थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में झींकपानी अंचल के पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुण्डा, कुमारडुंगी थाना के अनुसंधानकर्ता सह पुलिस अवर निरीक्षक मिलन करमाली तथा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें