⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

सीए इंटर परीक्षा में रांची केंद्र से दोनों ग्रुप में 130 में से 08 छात्र सफल, ऋषि विजय टॉपर

रांची। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से मई-2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (इंटरमीडिएट) परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। देश और विदेश के कुल 611 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 01 लाख 53 हजार 862 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम ग्रुप में 10.25 प्रतिशत, द्वितीय ग्रुप में 16.11 प्रतिशत एवं दोनों ग्रुप में सम्मिलित परीक्षार्थियों में से 8.47 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।

अखिल भारतीय स्तर पर मुंबई के डोम्बिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने 600 अंकों में से 531 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कोच्ची के अभिनव सतीश ने 530 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं मुंबई के तीरथ जैन ने 519 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

वहीं घोषित परिणाम के अनुसार रांची परीक्षा केंद्र के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

रांची केंद्र से दोनों ग्रुप में सम्मिलित कुल 130 परीक्षार्थियों में से 08 अभ्यर्थी दोनों ग्रुप में और क्रमश: प्रथम ग्रुप में 09 और द्वितीय ग्रुप में 02 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

इसके अलावा केवल प्रथम ग्रुप में सम्मिलित 288 परीक्षार्थियों में से 23 और केवल द्वितीय ग्रुप में सम्मिलित 131 परीक्षार्थियों में से 34 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

रांची परीक्षा केंद्र स्तर पर ऋषि विजय ने 329 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, उत्सव टौंक और अभिषेक कुमार ने 316 अंक प्राप्त कर सम्मिलित रूप से द्वितीय स्थान, राहुल कुमार ने 314 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और ऋषव कुमार ने 304 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर आईसीएआई रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष और स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती, कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए भुवनेश कुमार ठाकुर और सीए निशांत मोदी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें