⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

सांप के डंसने से किसान की मौत

खूंटी। खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत गिंडुंग-कुड़ापुर्ती गांव में जहरीले सांप के डंसने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय कोंता मुंडा के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, कोंता मुंडा शनिवार रात अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए हुए थे। देर रात एक जहरीला सांप घर में घुस आया और उनकी उंगली में डंस लिया। सांप के काटते ही कोंता मुंडा दर्द से कराह उठे और शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों ने उनकी आवाज सुनते ही तत्काल उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन सांप के जहर का असर तेजी से फैलने लगा, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल पहुंचा पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोयको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

मृतक के पुत्र तड़कन मुंडा ने बताया कि उनके पिता बेहद मिलनसार, मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। परिवार के भरण-पोषण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें