⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

जमीन विवाद में अधिवक्ता पर कराई थी फायरिंग, दो साल बाद दो आरोपित गिरफ्तार

आरोपितों की पहचान पलामू निवासी अनुज कुमार महतो और गुलशन कुमार उर्फ विश्वकर्मा के रूप में हुई है

रांची। रांची पुलिस ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ता बब्बन प्रसाद पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पलामू निवासी अनुज कुमार महतो और गुलशन कुमार उर्फ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन विवाद के कारण अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कराया गया था।

शुक्रवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में अनुज कुमार महतो पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित सुदना गांव का निवासी है, जबकि गुलशन कुमार उर्फ विश्वकर्मा सतबरवा थाना क्षेत्र के पांची गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गुलशन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पलामू जिले के चैनपुर तथा पांकी थाना में पहले से मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता बब्बन प्रसाद पर फायरिंग की घटना एक दिसंबर 2024 को रातू थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना के बाद से पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश कर रही थी। लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अधिवक्ता बब्बन प्रसाद और उनके चचेरे भाई अनुज कुमार महतो के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अनुज ने अधिवक्ता को रास्ते से हटाने की साजिश रची और शूटर गुलशन कुमार को सुपारी दी। पुलिस के मुताबिक, गुलशन कुमार कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है।

आरोप है कि अनुज कुमार महतो के कहने पर गुलशन कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक दिसंबर 2024 को अधिवक्ता बब्बन प्रसाद पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि हमले में अधिवक्ता की जान बच गई थी, लेकिन घटना के बाद इलाके में काफी सनसनी फैल गई थी।

इस मामले के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय आर्यण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो, एसआई अनुरंजन कुमार, महेश प्रसाद कुशवाहा, एएसआई सुनील कुमार सिंह समेत रातू थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।————-

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें