⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

अपने सम्मान और राष्ट्रहित से कभी पीछे नहीं हटे महाराणा प्रताप इसीलिए हमारे आदर्श : राजनाथ सिंह

आगरा में रक्षा मंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को किया संबोधित – पाकिस्तान को दाना-पानी के लिए भी मोहताज बना दिया जाएगा

आगरा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार काे आगरा शहर पहुंचे। उन्हाेंने आगरा के कस्बा शमशाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने संबोधन में कहा कि हम जाति, पंथ मजहब की राजनीति नहीं करते। हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करने वाले लोग हैं। और हमने जो कहा वो पूरा करके दिखाया। महाराणा प्रताप संकट के समय भी अपने सम्मान और राष्ट्रहित से कभी पीछे नहीं हटे, इसीलिए हमारे आदर्श हैं और उनके आदर्शों पर चलते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को करीब 2:30 बजे वायु सेना के विमान से खेरिया स्थित वायु सेना हवाई अड्डे पहुंचे। उनके स्वागत के लिए सांसद प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल समेत दर्जनों नेताओं ने स्वागत किया और फिर हवाई अड्डे से राजनाथ सिंह का काफिला सीधा शमशाबाद स्थित ग्राम सिकतरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण स्थल पहुंचा। यहां उन्होंने वीर शिरोमणि की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया की देखरेख में एपी इंटर कॉलेज शमशाबाद के मैदान में किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली/जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि हम जाति, पंथ मजहब की राजनीति नहीं करते। हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करने वाले लोग हैं। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते। हमने जो कहा वो पूरा करके दिखाया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 एक चुटकी में हटा दी। अयोध्या में राम मंदिर बनाया। हम राजनीति करने में डरते नहीं हैं। दूसरी पार्टियों के लोग डरते हैं। कहीं जाति नाराज हो जाए, कहीं धर्म वाले नाराज न हो जाएं। वोट मिले या ना मिले। महाराणा प्रताप चाहते तो मुगल शासक अकबर से समझौता कर महलों में आरामदायक जीवन बिता सकते थे, लेकिन उन्होंने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने महलों का बिस्तर छोड़कर पहाड़ों पर पत्थरों के बीच जीवन बिताया, लेकिन अपने सम्मान और राष्ट्रहित से कभी पीछे नहीं हटे। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ी है। एक समय ऐसा था जब दुनिया भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन अब भारत जो कहता है, पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती है।।वर्ष 2014 से पहले देश में आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं। आतंकियों के मारे जाने पर कुछ लोगों ने आंसू बहाए थे। अब सरकार ने सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ खुली कार्रवाई की छूट दी है। जरूरत पड़ने पर सीमा पार जाकर भी आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है। आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश था और तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कि अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सिंधु जल समझौते को निलंबित किया जा चुका है और भारत का पानी पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा। पाकिस्तान को दाना-पानी के लिए भी मोहताज बना दिया जाएगा

इस अवसर परसांसद प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक आगरा कैण्ट डा0 जी.एस. धर्मेश, विधायक एत्मादपुर धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा भाजपा मंजू भदौरिया, विधायक फतेहपुर सीकरी बाबूलाल चौधरी, विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री सरकार योगेंद्र उपाध्याय हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें