⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

पश्चिमी सिंहभूम। राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत के बाद गुरुवार काे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जताई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि झारखंड के विकास और प्रगति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नाथवानी अपने अनुभव और सक्रिय भूमिका के माध्यम से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में उद्योग, आधारभूत संरचना, शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने में नाथवानी की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश निरंतर प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में संजय पांडे, रंजन प्रसाद, चंद्र मोहन तियू, रविशंकर विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, मुकेश कुमार, रोहित दास, अनूप प्रसाद, रितेश कुमार, अजय झा, राजेश खंडेलवाल, सौरभ प्रसाद, पिंटू, सुखमति बीरूवा, राम अवतार राम, रवि उल्लास नाग, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें