⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, सेंबो में सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया उत्साह

रांची। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, सेंबो, रांची द्वारा आयोजित सामूहिक राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमामय और प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों, विद्यालय परिवार तथा उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें