⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

उरांव समाज की टैलेंट हंट परीक्षा में 153 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पुलहातु मध्य विद्यालय में टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई

पश्चिमी सिंहभूम। आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा की ओर से समाज के 79 वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के तहत रविवार को पुलहातु मध्य विद्यालय में टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

परीक्षा में चाईबासा के सातों अखाड़ों के साथ-साथ कांकुशी, हेसाडीह और आसपास के गांवों से कुल 153 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना भी इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उरांव समाज का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 30 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष समाज का 79 वां स्थापना दिवस 30 जून 2026 को स्थानीय पिलाई हॉल में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में 28 जून को आदिवासी उरांव समाज रक्तदान समूह की ओर से सदर अस्पताल, चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। समाज ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस मानवीय अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है। संघ के अनुसार, रक्तदान समूह वर्षभर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाता है।

गौरतलब है कि टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष संचू तिर्की, सचिव अनिल लकड़ा सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों, सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें